फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जुलाई में नए रूटों पर चलेंगी रोडवेज की बसें

Mon, 19 Jun 2023 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम बस डिपो में कई रूटों के परमिट किए जा रहे तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर सिटी से विभिन्न प्रदेशों में जाने वाले यात्रियों को अब रोडवेज बसों की सुविधा आसानी से मिल सकेगी। गुरुग्राम बस डिपो से जुलाई माह की शुरुआत में कई नए रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। वहीं कई रूटों पर बसों को बढ़ाया भी जाएगा, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा हो।
गुरुग्राम से जयपुर रूट पर छह नए समय पर रोडवेज बसों को चलाया है। जिसमें सुबह 3.40 बजे, 7 बजे, 8.30 बजे, 9.30 बजे, 9.40 बजे और शाम 4 बजे बसों का संचालन शुरू किया गया है। वहीं शिमला रूट पर सुबह 7 बजे गुरुग्राम से बस रवाना होगी। डिपो प्रबंधन की ओर से गुरुग्राम से पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के कई रूटाें पर रोडवेज बसों को चलाने की योजना है। डिपो प्रबंधन की ओर से विभिन्न रूटों के लिए परमिट तैयार किए जा रहे हैं। पंजाब के मोगा, कपूरथला व लुधियाना, राजस्थान के उदयपुर रूट पर जुलाई माह के पहले सप्ताह में रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम बस डिपो से राजबीर ने बताया कि नए रूटों के लिए परमिट तैयार किए जा रहे हैं। लंबे रूटों पर पुरानी बसों को हटाकर नई बीएस-6 बसों को चलाया जा रहा है। चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड आदि रूटों पर नई बस भेजी जा रही हैं। जल्द ही गुरुग्राम डिपो को नई बसें मिलेंगी, जिसके बाद नए रूटों पर बसों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें