फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ रूट पर 15 से दौड़ेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अनलॉक-4 में हरियाणा रोडवेज की सेवाओं का सशर्त विस्तार हो जाएगा। 15 सितंबर से रोडवेज के चंडीगढ़ रूट पर बस सेवा पूरी तरह बहाल करने की सशर्त अनुमति मिल गई है। 60 फीसदी यात्रियों के साथ बस चंडीगढ़ जाएगी। वहीं रोडवेज अधिकारी अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड सरकार से बस संचालन बहाल करने की अनुमति देने का आग्रह कर रहे हैं। अधिकारियों का प्रयास है कि 30 सितंबर से पहले हरिद्वार, मुरादाबाद, अलीगढ़ समेत अन्य रूटों पर भी बस सेवा बहाल की जाए।
विज्ञापन

इससे पहले भी रोडवेज अधिकारी इन राज्यों में बसें चलाने की अनुमति मांग चुके हैं लेकिन कोरोना के मामलों को लेकर इन राज्यों ने इजाजत नहीं दी। वहीं अब अनलॉक के बाद भी अनुमति न मिलने से इन राज्यों में आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
रोडवेज के यातायात प्रबंधक अभिनव दुआ ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें 60 फीसदी यात्रियों के साथ बस सेवा शुरू करने की अनुमति दी है। इस रूट पर वोल्वो बस सेवा बहाल करने की योजना है। फिलहाल दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सरकार को पत्र लिखकर बस सेवा बहाल करने की अनुमति मांगी गई है। वर्तमान में रोडवेज डिपो से 65 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें शहरी बस सेवा को पूरी तरह से बहाल किया गया है। ग्रामीण आंचल को शहर से जोड़ने वाले सभी रूटों पर नियमित समय पर बस संचालित की जा रही है। जल्द ही सभी अंतरराज्यीय रूटों पर भी बस सेवा पूरी तरह से बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें