फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो दिन ग्रुप-डी परीक्षा में लगेंगी रोडवेज बसें, यात्री होंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
21 व 22 अक्तूबर को आयोजित होगी परीक्षा, डिपो से पांच जिलों में भेजी जाएंगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 21 और 22 अक्तूबर को होने जा रही ग्रुप-डी की परीक्षा के लिए रोडवेज बसों का संचालन होने के कारण दो दिनों तक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अधिकतर रोडवेज बसें ग्रुप-डी के परीक्षार्थियों के लिए संचालित की जाएंगी। गुरुग्राम बस डिपो से पांच जिलों सोनीपत, पानीपत, रेवाड़ी, बल्लभगढ़ व पलवल के लिए परीक्षाओं हेतु बसों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही डिपो में पहुंचने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी रोडवेज के ही जिम्मे है। ऐसे में अन्य रूटों पर चलने वाले यात्रियों को दो दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
गुरुग्राम डिपो में 160 सामान्य रोडवेज बसों का वर्तमान में हरियाणा के विभिन्न जिलों, लोकल रूटों और उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न रूटों पर संचालन किया जा रहा है। ग्रुप-डी की परीक्षा में बसों की ड्यूटी लगाने के बाद यात्रियों के लिए कुछ ही बसें बचेंगी। इन बसों को किन रूटों पर चलाया जाएगा, इसके लिए गुरुग्राम डिपो प्रबंधन माथापच्ची में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

गुरुग्राम बस डिपो के मुख्य निरीक्षक (सीआई) राजबीर सिंह ने बताया कि ग्रुप-डी परीक्षा के लिए गुरुग्राम से पांच जिलों में रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही गुरुग्राम आने वाले परीक्षार्थियों को भी उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की जानी है। बुधवार को शेड्यूल बनाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इस शेड्यूल को लेकर महाप्रबंधक प्रदीप कुमार अहलावत व अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। अधिकारियों की ओर से जारी आदेशों के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। 20 अक्तूबर तक बसों के संचालन का शेड्यूल पूरा करना है। सीआई राजबीर सिंह ने बताया कि पांचों जिलों में परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थियों की सही संख्या का अभी पता नहीं चला है। इसके साथ ही गुरुग्राम के परीक्षा केंद्रों पर आने वाले परीक्षाओं की संख्या का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें