फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने वैन को मारी टक्कर, दो छात्रों और एक छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रूखनगर। गांव कालियावास चौक पर मंगलवार सुबह छात्रों से भरी वैन को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वैन सवार एक छात्रा और दो छात्रों की मौत हो गई। मृतकों में दो भाई-बहन और उनका चचेरा भाई है, जबकि तीन छात्रों और वैन चालक को भी चोटें आईं। घटना होते ही कुछ देर में स्थानीय ग्रामीण पहुंच गए और सभी घायलों को स्थानीय बुढे़डा अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उधर पुलिस ने वैन चालक के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

वैन चालक राजेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे रोज की भांति अपनी वैन लेकर गुरुग्राम के लिए चला था। इस दौरान उसने एसजीटी बुढेडा मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले 6 छात्रों को बिठा लिया। जब वैन कालियावास चौक के पास पहुंची, तो पेट्रोल लेने के लिए दूसरी साइड स्थित पंप पर जाने लगा, इसी दौरान गुरुग्राम से हरियाणा रोडवेज पलवल डिपो की बस तेज रफ्तार में आई और वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वैन सवार छात्र अंजू निवासी गाजनी (झज्जर), मुस्कान निवासी बहादुरगढ़, विनायक निवासी गांव लुक्सर (झज्जर), प्रशांत निवासी लुक्सर, अक्षय निवासी लुक्सर और वर्षा निवासी लुक्सर घायल हो गए। वैन चालक राजेश को भी चोटें आईं। घायलों को बुढे़ला स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां वर्षा, अक्षय व प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो सगे भाई-बहन व उनके चाचा के लड़के की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें