फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़कें होंगी चकाचक, रोड मार्किंग और सुरक्षा इंतजाम भी सुधरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्बस्टोन-बैरियर रंगने और रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कार्य शामिल
विज्ञापन

नंबर गेम - 11.50 करोड़ रुपये होंगे खर्च

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए 11.50 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों की सुरक्षा मजबूत करना और यातायात संकेतों को स्पष्ट करना है। इन कार्यों से सड़कों का स्वरूप बेहतर होगा और आवागमन अधिक सुरक्षित बनेगा।
जीएमडीए ने इसके लिए अलग-अलग कार्यों के लिए निविदाएं जारी की हैं। सेक्टर-1 से 80 तक थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग के रखरखाव और उन्नयन पर 5.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे सड़कों पर बनी सफेद और पीली पट्टियां दुरुस्त की जाएंगी। सेक्टर-1 से 23 तक कर्बस्टोन, जर्सी बैरियर और ग्रिल की रंगाई के लिए 1.69 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। यह वार्षिक रखरखाव का हिस्सा है, जिससे सड़कों का सुंदरीकरण होगा। वहीं, सेक्टर-24 से 57 तक सड़क सुरक्षा ढांचा स्थापित करने और उसके रखरखाव पर 4.58 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का उद्देश्य सड़क पर आवागमन को अधिक सुरक्षित बनाना है। स्पष्ट रोड मार्किंग से वाहन चालकों को लेन, सड़क की सीमाओं और यातायात संकेतों की पहचान करने में मदद मिलेगी। कर्बस्टोन और ग्रिल की रंगाई से सड़क किनारे की संरचनाओं का रखरखाव बेहतर होगा। यह पहल शहर की सड़कों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। - अमित कुमार, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें