फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम-सोहना हाईवे से सटे गांवों की सड़कें बनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना क्षेत्र की तीन सड़कों का होगा जीर्णोद्धार, 12 किमी लंबी सड़कों पर खर्च होंगे 3.74 करोड़
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। लोक निर्माण विभाग सोहना क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों का जीर्णोद्धार कराने जा रहा है। करीब 12 किमी की तीन सड़कों के मरम्मत पर करीब 3.74 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तीनों सड़कें गुरुग्राम-सोहना हाईवे से आसपास के गांवों को जोड़ती हैं।
विज्ञापन


बादशाहपुर और सोहना क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है और आसपास के गांवों में हाईराइज सोसाइटियां बस रही हैं। क्षेत्र की सड़कें संकरी हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है। लोक निर्माण विभाग गुरुग्राम-सोहना हाईवे से गांवों को जोड़ने वाली सड़कों को ठीक कराने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने बताया कि इनमें सोहना-गुरुग्राम हाईवे सोहना से दौला, सोहना-गुरुग्राम हाईवे से गढ़ी वाजिदपुर गांव और सोहना से सपकी नांगली रोड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीनों सड़कों के बनने से कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि तीनों सड़कों के जीर्णोद्धार कराने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। 15 सितंबर के बाद टेंडर खोला जाएगा।
विज्ञापन


इन सड़कों का होगा निर्माण

गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर सोहना से दौला - 4.70 किमी

गुरुग्राम-सोहना हाईवे से गढ़ी वाजिदपुर - 3.970 किमी

सोहना से सपकी नांगली - 3.112 किमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें