गुरुग्राम में बुधवार सुबह हुई भारी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश के चलते सड़कों पर दो-दो फीट पानी भर गया। कई वाहन बारिश के पानी में डूबते दिखे। गुरुग्राम के कई इलाकों में जाम लग गया और दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे पर करीब पांच किलोमीटर तक का जाम लगा है।