फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईएमटी मानेसर में जलभराव से सड़कें हो रहीं क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नालों की सफाई न होने के दो माह से लोग हो रहे परेशान, बारिश ने बढ़ाई समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। आईएमटी मानेसर के बास गांव में बुधवार को सुबह हुई हल्की बारिश के बाद पानी सड़कों पर भर गया। नालों की सफाई न होने के कारण गांव में कई जगहों पर जलभराव की समस्या हुई। नालों का गंदा पानी सड़क पर आ गया, जिससे सड़कें खराब होने लगी हैं। इस स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मानेसर के बास गांव में पिछले दो महीनों से नालियां जाम है। बारिश होने से परेशानी और अधिक हो गई है। सड़कों पर लगातार पानी जमा रहने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। यहां कई औद्योगिक इकाइयां हैं और रोज लाखों लोग काम के लिए आते-जाते हैं, लेकिन जलभराव की वजह से उनका आना-जान मुश्किल हो जाता है। वाहन चालकों को भी काफी परेशानी होती है। खासकर मालवाहक गाड़ियों को नुकसान होता है क्योंकि खराब सड़कों और पानी के कारण सामान भी खराब होने का डर रहता है। इस स्थिति से लोगों और व्यापार दोनों पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालों की जल्द होगी सफाई : यश्सवी वर्मा

एचएसआईआईडीसी के कार्यकारी अभियंता यश्सवी वर्मा ने बताया कि नालों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है। जल्द ही नालों की सफाई का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसून आने से पहले सभी नालों की पूरी सफाई कर दी जाएगी और कई जगहों पर नालों को ढकने का काम भी किया जाएगा। सेक्टर एक में नालों की सफाई करके उनको कवर किया जा चुका है। अब आईएमटी के सेक्टरों में भी जल्द काम शुरू होगा। इसके साथ ही जिन इलाकों में सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं, उन्हें भी जल्द ठीक कराया जाएगा, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो और जलभराव की समस्या कम हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें