फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हीरो होंडा-उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क मरम्मत से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए ने 77 लाख रुपये एनएचएआई को दिए, वाहन चालकों व राहगीरों को थी परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक जर्जर सड़क को जल्द ठीक कराया जाएगा। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने एनएचएआई को 77 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक रोड पर सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया पड़ता है। दूसरी ओर आवासीय सेक्टर है। हाईवे से रोहतक व झज्जर की ओर जाने वाले वाहन चालक इसी रोड से जाते हैं। ऐसे में इस रोड पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। जीएमडीए इस सड़क को सिक्स लेन के कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना रखता है लेकिन कई कारणों से यह काम देरी से चल रहा है। टूटी सड़क से हजारों वाहन चालकों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। बीते चार-पांच दिन से सड़क पर सीवर का पानी बहने से समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

बसई एन्क्लेव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सड़क का कुछ हिस्सा कई माह से जर्जर है। इससे वाहन चालकों को रोज जाम से जूझना पड़ता है। स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि मेन सड़क जर्जर होने से लोग सर्विस रोड का प्रयोग करने लगे हैं। ऐसे में सेक्टर में हादसे का अंदेशा बना रहता है। सड़क का जल्द निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए।

सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए एनएचएआई को 77 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। एनएचएआई की टीम सड़क को वाहन के चलने लायक बना रही है। - अमित कुमार, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए

अब एलिवेटेड रोड बनना है
हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क अब एलिवेटेड बनाई जाएगी। एक साल पहले जीएमडीए ने इस 6 लेन की सड़क के निर्माण की योजना को ग्रीन सिग्नल दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सीवर-पानी की लाइन बदलने समेत अन्य कार्य करा रहा है। बीते दिसंबर में मंत्री राव नरबीर सिंह के निर्देश पर अब इसे एलिवेटेड रोड बनाया जाना है। इसका दोबारा से स्टीमेट बनाकर जीएमडीए को भेजा गया है। निर्माण कार्य में देरी के कारण सड़क को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बसई चौक पर फ्लाईओवर व आरओबी बन चुका है
एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली हीरो होंडा से बसई रोड पर बसई गांव और रेलवे लाइन पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा चुका है। उमंग भारद्वाज चौक पर अभी फ्लाईओवर नहीं बना है। फ्लाईओवर बन जाने से वाहन चालक बिना किसी परेशानी के द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें