फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन महीने बाद भी सड़क अधूरी, गढ़ी गोपालपुर मार्ग बना मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से कीचड़ में तब्दील हो जाता है मार्ग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सेक्टर-99ए स्थित गढ़ी गोपालपुर से गढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने के तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक पूरा नहीं हो सका है। अधूरी सड़क और बारिश के कारण जलभराव से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम ने इस सड़क के निर्माण के लिए 19 फरवरी 2026 को वर्क ऑर्डर जारी किया था, जबकि निर्माण कार्य 13 मार्च 2026 से शुरू हुआ। इसके बावजूद अब तक न तो सड़क पर ब्लॉक बिछाने का काम शुरू किया गया है और न ही सड़क की सतह को समतल किया गया है। बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से यह मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे वाहनों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम मानेसर के कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान को भी समस्या के बारे में अवगत कराया है, लेकिन उनकी तरफ से भी सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन



सबसे अधिक परेशानी आपातकालीन स्थिति में होती है। यदि किसी मरीज को तत्काल गढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़े, तो इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इससे मरीज की जान भी जोखिम में पड़ सकती है।
- पिंकी, स्थानीय निवासी


यह सड़क गोपालपुर कॉलोनी, लक्ष्मी सोसायटी, गढ़ी ग्रीन-2 कॉलोनी और आसपास के गांवों के हजारों लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। काफी लोग प्रतिदिन इसी रास्ते से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य स्थानों तक पहुंचते हैं, क्योंकि यह सबसे छोटा मार्ग है।
विज्ञापन

- रामपाल, स्थानीय निवासी


बारिश का मौसम शुरू हो गया है, अब हर समय इलाके में जलभराव और कीचड़ की समस्या होने वाली है। ऐसे में कच्ची सड़क होने के कारण और भी परेशानी होने वाली है। निगम को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।
- हरेंद्र, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें