फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्पीड ब्रेकर नहीं गड्ढे व जलभराव रोक रहा वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय राजमार्ग 919 की स्थित है खराब, यात्रियों की मुसीबतें बढ़ी
विज्ञापन

-तावडू एसडीएम ने लिया संज्ञान लोक निर्माण विभाग सोहना को भेजा नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू । उपमंडल से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 919 इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति के कारण चर्चा में है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव ने यात्रियों की परेशानियां दोगुनी हो गई हैं। इस मार्ग पर नियमित रूप से जाम लग रहा है, जिसके कारण दैनिक यात्री, कर्मचारी, और छात्र घंटों फंसे रहते हैं। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की है।

तावडू, सोहना और रेवाड़ी को जोड़ने वाला यह राजमार्ग कई गांवों और लिंक सड़कों को जोड़ता है। शिकारपुर मोड़, तावडू-सोहना बाईपास, और खोरी कला जैसे इलाकों में सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है। गहरे गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने से दोपहिया वाहन फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे यात्री चोटिल हो रहे हैं। भारी वाहनों के फंसने से जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अख्तर अली, संजीव, विजय, निसार और शमीम ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग यात्रा करते हैं, जिनमें कर्मचारी, छात्र, और अधिकारी शामिल हैं। जाम के कारण लोग समय पर अपने कार्यालय या स्कूल नहीं पहुंच पाते। जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। हाल ही में शिकारपुर से तावडू बाईपास तक भारी जाम की स्थिति देखी गई।
यात्रियों का कहना है कि इस समस्या के बारे में कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। तावडू तहसील के कर्मचारियों ने बताया कि जाम के कारण उन्हें कार्यालय पहुंचने और घर लौटने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।दैनिक यात्रियों ने मांग की है कि सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द शुरू की जाए । इस मार्ग का महत्व कई गांवों और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने के लिए है, और इसकी खराब स्थिति न केवल यात्रियों बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित कर रही है।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए टेंडर का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है और जल्द ही इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमें नियमित रूप से गड्ढों को भरने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन


एसडीएम ने भेजा नोटिस :

गुरुवार को एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने सोहना के लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता को नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 919 की जर्जर और खतरनाक स्थिति जनता के लिए गंभीर कठिनाई, यातायात में व्यवधान और जान-माल के लिए खतरा पैदा कर रही है।नोटिस प्राप्त होने के 5 दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत/पुनर्निर्माण का कार्य शुरू करें।
एसडीएम ने चेतावनी दी है कि इस आदेश का पालन न करने को कर्तव्य में जानबूझकर लापरवाही माना जाएगा और इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें