फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-62 में सड़क रखरखाव की मुहिम तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। मानसून के मद्देनजर विभिन्न क्षेत्रों में रखरखाव और सफाई का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में सेक्टर-62 में जीएमडीए की टीमों ने सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई एवं मरम्मत अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, सड़क के किनारों पर जमा मिट्टी, धूल और मलबे को हटाने का कार्य किया गया। सड़क के किनारे जमा अवशेषों को साफ कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाए गए। लंबे समय से जमा मिट्टी और कचरे के कारण बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका रहती है जिसे देखते हुए समय रहते कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें