फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सदर बाजार चौक से न्यू कॉलोनी की ओर जाने वाला राेड एक माह तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग परिवर्तित होने से वाहन चालक हुए परेशान, बनी जाम जैसी स्थिति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के राजीव चौक से गुड़गांव रेलवे स्टेशन की ओर से जाने वाले वाहन चालकों को मार्ग परिवर्तन होने से बुधवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सदर बाजार के पास ओल्ड रेलवे रोड पर ब्लॉक सीवर को खोलने का कार्य किया जाना है। ऐसे में गुरुग्राम यातायात पुलिस ने एक माह तक सदर बाजार चौक से न्यू कॉलोनी की ओर जाने वाला राेड को बंद किया है। बुधवार को सुबह व शाम के समय पीक आवर के दौरान सड़क पर जाम लगा रहा। सड़क पर यातायात को सुचारू रखने के लिए गुरुग्राम पुलिस के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहले दिन वाहन चालकों को रास्ता बंद होने की जानकारी नहीं थी, ऐसे में कुछ वाहन चालकों अपने गंतव्य की ओर जाने में काफी घूमना पड़ा।
गुरुग्राम यातायात पुलिस ने एडवाइजरी में बताया है कि सदर बाजार के पास ओल्ड रेलवे रोड पर ब्लॉक सीवर को खोलने का कार्य किया जाना है। ऐसे में एक माह तक सदर बाजार चौक से कबीर भवन चौक तक का रास्ता बंद किया गया है। इस मार्ग परिवर्तन का असर केवल राजीव चौक से गुड़गांव रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर है। वहीं, गुड़गांव रेलवे स्टेशन से राजीव चौक की ओर आने वाली सड़क पर वाहनों का संचालन सुचारू रहेगा। वहीं, राजीव चौक से गुड़गांव रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहनों को सिद्धेश्वर चौक, जेल कॉम्पलेक्स चौक, भूतेश्वर मंदिर, पटौदी चौक होते हुए न्यू कॉलोनी मोड़ वाले रास्ते से निकला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (यातायात) विरेंद्र विज का कहना है कि सदर बाजार के पास ओल्ड रेलवे रोड पर ब्लॉक सीवर को खोलने संबंधी कार्य करने के लिए रास्ते को एक माह तक बंद किया गया है। यातायात के सुचारू संचालन को लेकर गुरुग्राम यातायात पुलिस की टीमों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें