फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की धूल बनी जहर: जिले में सांस और फेफड़ों की बीमारियों का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- विश्व सीओपीडी दिवस -
विज्ञापन

सीओपीडी के मरीजों की बढ़ती संख्या ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता
नंबर गेम - 999 मरीज 17 नवंबर 2026 तक दर्ज किए जा चुके हैं

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच सड़कों पर उड़ती धूल और मिट्टी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। प्रदूषण का असर लोगों के फेफड़ों पर सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर भी देखने को मिल रहा है। क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के मरीजों की संख्या भी लगातार चिंता का विषय बनी हुई है।

सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में जनवरी से दिसंबर तक सीओपीडी के 789 मरीज दर्ज किए गए थे। वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 1045 हो गई। वहीं, वर्ष 2026 में 17 नवंबर तक 999 मरीज दर्ज किए जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, 2024 से 2025 में करीब एक साल में 256 की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं, इस साल पिछले साल के आंकड़ों के पास पहुंच गया है।
विज्ञापन


अस्पताल के फिजिशियन डॉ. नवीन ने बताया कि पहले यह बीमारी बुजुर्गों में अधिक देखने को मिलती है, लेकिन अब यह समस्या युवाओं में भी दिखने को मिल रही है। लंबे समय तक वायु प्रदूषण, धूम्रपान और पैसिव स्मोकिंग इसके प्रमुख कारण हैं। आज कल के युवा शौक में स्मोकिंग करना शुरू कर देते हैं। इस बीमारी में सांस की नलियों में सूजन और फेफड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। मरीजों को खांसी, बलगम और सांस लेने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल में सर्दियों में सीओपीडी के मरीज करीब डेढ़ गुना बढ़ जाते हैं। उन्होंने ने बताया कि यह बीमारी होने का सबसे ज्यादा चांस उन मरीजों में होती है, जिनमें पहले कोरोना और टीबी हो चुका हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें