फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो साल से रुका सड़क निर्माण, 1000 परिवार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। वार्ड-5 स्थित शंकर विहार, साहिब कुंज और गंगा विहार में करीब दो साल से मुख्य सड़क व कई गलियों का निर्माण कार्य रुका है। इससे लगभग 1000 परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क पर एक सोसाइटी के लिए सीवर लाइन डालने हेतु खुदाई की गई थी। सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद भी सड़क को समतल नहीं किया गया। उबड़-खाबड़ रास्ते से वाहन चालकों को हादसे का डर रहता है। उड़ती धूल से राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवाजाही में दिक्कत होती है। बारिश में कीचड़ और जलभराव से स्थिति और गंभीर हो जाती है। गंगा विहार के अध्यक्ष योगेश कटारिया, प्रदीप यादव, बलराम शाह और ऋषि पाल शेर सिंह समेत अन्य निवासियों ने नगर निगम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन


कई महीने से गली का निर्माण कार्य रुका हुआ है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को होती है। बच्चों को खेलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। - कुलदीप दाहिया, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए

बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो जाता है। वहीं, कीचड़ की वजह से राहगीरों से लेकर वाहन चालकों तक को निकलने में दिक्कत होती है। - सन्नी, शंकर विहार, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें