फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कछुआ गति से चल रहा सड़क निर्माण, गड्ढों के कारण लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौली रोड स्थित आईडीसी इलाके में सड़क तोड़े जाने के कारण उद्यमियों को हो रही है परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। आईडीसी इलाके के उद्यमी और व्यवसायिक प्रतिष्ठान निर्माण के लिए तोड़ी गई सड़कों के कारण परेशान हैं। इस इलाके में सीवेज, सड़क और ड्रेनेज निर्माण का कार्य होना है। इसके लिए सड़के तोड़ दी गई हैं। उद्यमियों की शिकायत है कि यह निर्माण कार्य बहुत कछुआ गति से चल रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़कों पर गड्ढों के कारण हादसे का डर सताते रहता है।




जाम के कारण और बढ़ जाती है परेशानी

जब से सड़क तोड़ी गई है, हमारे सर्विस सेंटर-सह-शोरूम का काम बहुत प्रभावित हुआ है। यहां के उद्योगों, शोरूम और सेवा केंद्रों में सड़क तोड़े जाने के कारण लोग आना नहीं चाहते हैं। -रोहित कुमार, प्रेम मोटर्स
विज्ञापन


बीच में बरसात होने के कारण हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। गड्ढों के कारण घंटों जाम लग जाता है। आस-पास के रास्ते पर भी जाम लग जाता है। दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। -अरुण मिश्रा,वीके रब प्लास्ट





यहां काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। दो महीने से सड़क तोड़ कर छोड़ दी गई है। इस जगह पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से काम किए जाने की सख्त जरूरत है। -आरएन नाथ, निर्मल टेक्सटाइल
विज्ञापन




बरसात से पहले किसी भी हाल में यहां सड़क का काम पूरा हो जाना चाहिए। इस इलाके में बहुत ज्यादा जल जमाव होता है। अगर बरसात से पहले तक काम नहीं हुआ तो उद्योगों को भारी नुकसान से जूझना पड़ेगा। -अशोक कुमार , नेक्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें