संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर 108-109 और 114-115 के पास की सड़क का दिल्ली का हिस्सा रोजाना खराब होत जा रहा है। गुरुग्राम के बीच में बसे राघोपुर गांव की सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी पर असमंजस के कारण पिछले कई वर्षों से मरम्मत नहीं हो पा रही है।
निवासियों ने बताया कि दिल्ली के राघोपुर गांव का लगभग दो किलोमीटर का हिस्सा गड्ढों से भरा है। वहीं कई जगहों की सड़क की स्तर भी पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसके कारण उड़ती धूल से परेशानी और हादसे का डर हमेशा वाहन चालकों में बना रहता है। लोगों ने बताया कि इस सड़क के दोनों तरफ गुरुग्राम को जोड़ता है। कई लोग दिल्ली में टोल फ्री जाने के लिए लोग इस सड़क का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इस समस्या से गुरुग्राम के करीब चार सेक्टरों में स्थित कई सोसाइटियों और गांव के लोग परेशान हैं। इसमें सेक्टर 106, 107,108, 109, बाबूपुर गांव और जहाजगढ़ जैसे गांव शामिल हैं। निवासियों ने मांग दिल्ली और गुरुग्राम के प्रशासन से मांग की है कि जिसकी भी इस सड़क की मरम्मत करवाने की जिम्मेदारी है, वह जल्द से जल्द इस सड़क को मोटरेबल करवाया जाए, ताकि रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को राहत मिल सकें।
कोट्स
राघोपुर गांव की सड़क पर गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश के बाद गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
- रंजन कुमार, सेक्टर 109, चिंटल्स सेरेनिटी सोसाइटी
इस सड़क का उपयोग रोजाना सेक्टर-106, 107, 108 और 109 सहित आसपास के कई गांवों के लोग करते हैं। संबंधित विभाग को जल्द इसकी मरम्मत करानी चाहिए।
- तकदीर सिंह, सेक्टर 109, चिंटल्स पैराडिसो सोसाइटी