गुरुग्राम। सुल्तानपुर रोड पर फर्रुखनगर रेलवे फाटक का निर्माण कार्य के कारण पांच दिनों के लिए यह सड़क बंद रहेगी। ऐसे में वाहन चालक अपने गंतव्य पर जाने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करेंगे। इस दौरान यातायात पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।
यातायात पुलिस की तरफ जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया कि जो वाहन चालक गुरुग्राम के रास्ते फर्रुखनगर, झज्जर की तरफ जाना चाहते हैं वो सभी वाहन चालक रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर से मुबारकपुर गांव होते हुए झज्जर बाईपास का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा जो वाहन चालक झज्जर- फर्रुखनगर से गुरुग्राम की ओर जाना चाहते हैं वो सभी वाहन चालक झज्जर बाईपास से मुबारकपुर के रास्ते रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर के रास्ते गुरुग्राम की ओर जाएंगे। जो वाहन चालक पटौदी, झज्जर और केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से गुरुग्राम की ओर जाने चाहते है वे केएमपी फ्लाईओवर से पटौदी पचगांव के रास्ते गुरुग्राम की ओर जाएगें। फर्रुखनगर से गुरुग्राम की और जाने वाले वाहन चालक बदली (दिल्ली) के रास्ते गुरुग्राम की ओर जा सकते हैं। संवाद