फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क बनी मुसीबत, ठेकेदार पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर-16 में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी सड़क, ठेकेदार ने बीच में काम किया बंद
विज्ञापन

नंबर गेम- 25 दिन पहले खोदी गई थी सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। नगरपरिषद प्रशासन की लापरवाही के चलते वार्ड नंबर 16 में खोदी गई सड़क का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इस सड़क को परिषद द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा गया लेकिन काम को बीच में ही छोड़ दिया गया। ऐसा होने से स्थानीय वार्डवासी घरों में कैद होकर रह गए। वहीं, परिषद ने वार्ड पार्षद की सिफारिश पर लापरवाह ठेकेदार को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

करीब 25 दिन पहले खोदी गई सड़क के निर्माण का कार्य आज तक भी पूरा नहीं किया गया है। पानी निकासी की पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा गया था। इस दौरान ठेकेदार ने करीब 100 मीटर लंबी कंक्रीट की सड़क को जेसीबी से उखाड़ दिया और इसके बाद ठेकेदार काम को अधूरा छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन



नागरिकों के सड़क पर उतरने की चेतावनी की भनक मिलने पर परिषद ने सोमवार को निर्माण कार्य दूसरे ठेकेदार को सौंप दिया है। वहीं, लापरवाह ठेकेदार को नोटिस जारी करके ब्लैकलिस्ट किये जाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वार्ड पार्षद की सिफारिश पर ठेकेदार द्वारा बरती लापरवाही को देखकर ठेकेदार कुलदीप को पहला नोटिस जारी कर दिया है। इसके अलावा दूसरा नोटिस जारी करके जल्द ही ब्लैकलिस्ट किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए दूसरे ठेकेदार को जिम्मेवारी सौंप दी गई है। -विक्की कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगरपरिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें