फर्रुखनगर। वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हरियाणा रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे बस में सभी सवार यात्री को काफी चोटें आई है। इनमें कई यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। सभी घायलों को लोगों ने चंदू-बुढेड़ा स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से कई की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जिसमें पता चला कि पलवल रोडवेज डिपो की बस जो पलवल से चंडीगढ़ जा रही थी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।