फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मालब गांव के पास सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर

Wed, 06 Sep 2023 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर पॉलिटेक्निक कॉलेज मालब के समीप बाइक व सेंट्रो कार की जोरदार भिड़त हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई तो दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है तो घायलों का इलाज राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेंट्रो कार में आमिर पुत्र हमीद उम्र 19 साल निवासी मालब तथा मुकीम पुत्र नियाजू उम्र 18 साल सवार थे। जैसे ही उनकी कार पॉलिटेक्निक कॉलेज मालब के समीप पहुंची तो बाइक पर सवार दिहाना गांव के असरु उम्र 60 साल से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार आमिर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इस हादसे में मुकीम व बाइक चालक असरू घायल हो गए। नूंह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पॉलिटेक्निक कॉलेज मालब के समीप यह हादसा देर शाम मंगलवार को हुआ। मृतक व घायल पड़ोस के ही गांव के रहने वाले हैं इसलिए इस हादसे से दोनों गांव में सन्नाटा पसरा है, तो हादसे की खबर लगते ही भारी संख्या में लोग नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें