फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सेक्टर-92 में सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर की टक्कर से पलटी कार; दंपती को आई चोटें

Thu, 19 Nov 2026 10:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

राइजिंग होम्स सोसाइटी के प्रधान प्रवीन मलिक ने बताया कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा बिना किसी सुरक्षा मानक के खोले गए इस अवैध कट के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
चारों खाने चित्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में साइबर सिटी के सेक्टर-92 स्थित राइजिंग होम्स सोसाइटी के सामने सड़क पर खोले गए कट की वजह से 18 नवंबर की रात करीब 9 बजे सड़क हादसा हो गया। कट से यू-टर्न ले रही कार को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई और उसमें सवार दंपती घायल हो गए। सूचना मिलने पर सेक्टर-93 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


राइजिंग होम्स सोसाइटी के प्रधान प्रवीन मलिक ने बताया कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा बिना किसी सुरक्षा मानक के खोले गए इस अवैध कट के कारण यह हादसा हुआ है। पहले भी इस कट के कारण कई सड़क हादसे होने से बचे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सोसाइटी में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर सोसाइटी के सामने बने कट से यू-टर्न ले रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने कार को टक्कर मार दी थी। जिससे कार पलट गई व गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल दंपती को आसपास मौजूद लोगों व सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला और प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया। 
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इस हादसे में अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। कार चालक ने मामले को लेकर अभी समय मांगा है। मामले में किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत दी जाती है, तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें