फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। शहर में बाईपास बस अड्डे के समीप बीते 4 नवंबर की रात एक तेज रफ्तार अज्ञात एंबुलेंस द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल चंद्रकुमार चौधरी निवासी गोरा जिला पन्ना मध्य प्रदेश के अनुसार चार नवंबर की रात वह और उसका दोस्त राजेंद्र चौधरी रात मोटरसाइकिल से सोहना बाईपास की ओर जा रहे थे। रात 10 बजे के करीब बस अड्डा के पास एक तेज रफ्तार एंबुलेंस चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को तावडू सीएचसी में भर्ती कराया जबकि गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को दिल्ली रेफर किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी राहुल खान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें