पुन्हाना। ठेक गांव के पास शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे में मृतक की पहचान आस मोहम्मद निवासी सिंगार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक आस मोहम्मद अपने भतीजे मुस्ताक के साथ बाइक पर राजस्थान के नगला जा रहे थे। जैसे ही वे ठेक गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायल को पुन्हाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि परिजनों ने तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मांडीखेड़ा अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद