फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बामनीखेड़ा के पास ऑटो पलटने से आधा दर्जन सवारियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बामनीखेड़ा गांव के समीप मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया। हादसे में ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढाढ़ोता गांव निवासी ऑटो चालक अनुज रोजाना की तरह मंगलवार को भी पलवल से होडल के लिए सवारियां लेकर निकला था। ऑटो में सवारियां सल्लागढ़ निवासी लखन, हरिचंद, रामकुमार, राजकुमारी और भूराम शामिल थे। जब ऑटो राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बामनीखेड़ा गांव के पास पहुंचा तो वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना तेज था कि ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को आनन-फानन में जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें