पलवल। जिले के कैंप थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। लड़की की मां ने विनीत नामक युवक पर बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। कैंप थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी विनीत के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि जिस समय से लड़की लापता हुई है, उसी समय से आरोपी युवक भी अपने घर से गायब है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंपा जाएगा और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद