फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना शोधित एसटीपी पानी छोड़ने से पेयजल प्रदूषण का खतरा, कार्रवाई का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों ने गंभीर पर्यावरणीय उल्लंघन बताते हुए संबंधित विभागों को शिकायत भेजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-81 स्थित विपुल लावण्या अपार्टमेंट के निकट बिना शोधित सीवेज जल खुले में छोड़े जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने इसे गंभीर पर्यावरणीय उल्लंघन बताते हुए संबंधित विभागों को शिकायत भेजी है।
आरोप है कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को बायपास कर गंदे पानी को खुले नाले के माध्यम से छोड़ा जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में पेयजल प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है। निवासी रवि त्रिवेदी ने बताया कि खुले नाले में बहता गंदा पानी, जमा कचरा और प्रदूषित जल स्पष्ट दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। मामला अत्यंत गंभीर है, क्योंकि इसका सीधा असर जनस्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ रहा है जिससे प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


बिना शोधित सीवेज जल के खुले में बहाव से भूजल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। यदि यह पानी जमीन में रिसता है तो आसपास के क्षेत्रों के पेयजल स्रोत भी प्रभावित हो सकते हैं। मामले की जांच कर जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, संबंधित विभागों को भेजी गई रिपोर्ट पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

वर्जन
मामले को संज्ञान में ले लिया गया है। संबंधित अधिकारियों और टीम को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। -सिद्धार्थ, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें