बादशाहपुर। सेक्टर-44 की मुख्य सड़कों की हालत इन दिनों बद से बदतर हो चुकी है। क्षेत्र की सड़कों पर गहरे गड्ढे ही नजर आते हैं। आस-पास के निवासियों और दुकानदारों ने बताया कि लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। समस्या उस समय और बढ़ जाती है जब हल्की बारिश या सीवेज के रिसाव के कारण इन सड़कों पर पानी भर जाता है। दुकानदार हीरा सिंह का कहना है कि राहगीरों के लिए यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। दोपहिया वाहन चालक के लिए छिपे हुए गड्ढों के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती हैं। संवाद