फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: झुग्गियों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र की पॉश सोसाइटी के बीच बसी झुग्गियों में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग की चपेट में एक मकान भी आ गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, दमकल कर्मी हड़ताल पर हैं, लेकिन रोडवेज कर्मचारियों, पुलिस व सिविल डिफेंस के साथ-साथ दमकल की सहयोगी डीएलएफ सहित अन्य ने आग बुझाने का काम किया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन सामान जलकर राख हो गया। समाचार लिखे जाने तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें