फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केएमपी पर सड़क किनारे खड़े ट्रकों से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पचगांव चौक के पास लंबे समय से खड़े हैं ट्रक, रात में बढ़ जाता है जोखिम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर पचगांव चौक के पास सड़क किनारे खड़े ट्रकों से हादसे का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली-जयपुर हाईवे के आसपास भी कई स्थानों पर ट्रक चालक वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं। इससे एक्सप्रेसवे और हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, केएमपी पर कई जगह लंबे समय से ट्रक खड़े किए जा रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से की गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भी जगह-जगह यही स्थिति बनी हुई है। आईएमटी मानेसर बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में मालवाहक वाहनों की आवाजाही होती है। पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से कई चालक एक्सप्रेसवे के किनारे ही ट्रक खड़े कर देते हैं। रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। अंधेरे में सड़क किनारे खड़े ट्रक दूर से दिखाई नहीं देने के कारण तेज रफ्तार वाहनों के उनसे टकराने की आशंका रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करने और मालवाहक वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें