फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क पर अवैध कट से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। सेक्टर-102 और 102ए के बीच 60 मीटर चौड़ी सड़क पर क्रैश बैरियर हटाकर रास्ता बनाने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि यह कट बिना उचित मंजूरी और सुरक्षा इंतजामों के बनाया गया है। इससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी से मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) से इस कट को बंद कराने की अपील की गई है। साथ ही, क्रैश बैरियर दोबारा लगवाने की भी मांग है। पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित रास्ता बनाने की भी मांग है। अधिकारियों से किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान करने और सुरक्षा इंतजाम पूरे करने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें