पटौदी। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के ओम शांति रिट्रीट सेंटर भोड़ाकलां में एक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। यह 25 वर्ष की ईश्वरीय सेवा पूरी होने के उपलक्ष्य में था। इसमें 50 समर्पित भाई-बहनों को सम्मानित किया गया। ओआरसी निदेशिका आशा ने प्रशस्ति पत्र भेंट किए। समारोह में 1,600 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। संवाद