15 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी पीयूष कश्यप अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल प्रतिभा के दम पर लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। पिता दीपक और माता गायत्री के मार्गदर्शन व सहयोग से पीयूष ने कम उम्र में ही खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा स्कूल स्तर की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का परिचय देकर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पीयूष बताते हैं कि उनका लक्ष्य एक सफल क्रिकेट खिलाड़ी बनना है। इसके लिए वह नियमित अभ्यास, फिटनेस और खेल की बारीकियों पर लगातार मेहनत कर रहे हैं। परिवार और प्रशिक्षकों का कहना है कि पीयूष में आगे बढ़ने का जुनून और सीखने की क्षमता है। यदि उन्हें बेहतर अवसर और सही मार्गदर्शन मिलता रहा तो वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। उनका सपना है कि वह क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर देश और जिले का नाम रोशन करें।