- हार्डवेयर हैकिंग और नवाचार के क्षेत्र में दिखाई प्रतिभा, वैश्विक विशेषज्ञों से सीखे तकनीकी गुर
गुरुग्राम। जिले के 17 वर्षीय छात्र पार्थ धीमन ने चीन के शेन्ज़ेन में आयोजित विश्व प्रसिद्ध हैक क्लब फॉलआउट में भारत का प्रतिनिधित्व कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित हार्डवेयर हैकाथॉन में दुनिया भर से आए युवा नवाचारकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पार्थ ने भी विभिन्न तकनीकी परियोजनाओं पर काम करते हुए हार्डवेयर निर्माण, पीसीबी डिजाइन और तकनीकी समस्याओं के समाधान से जुड़े व्यावहारिक अनुभव हासिल किए। कार्यक्रम के दौरान उन्हें अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरों और युवा इनोवेटर्स के साथ सीखने और काम करने का अवसर मिला। पार्थ ने बताया कि यह अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा। यह उपलब्धि लंबे समय की मेहनत और तकनीक के प्रति उनकी रुचि का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उनके तकनीकी सफर की शुरुआत है और भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नए प्रयोग व बेहतर काम करने का लक्ष्य है। उनकी उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। संवाद