गुरुग्राम। प्रदूषण बढ़ने के साथ ही शहर में बचाव के उपाय शुरू हो गए हैं। सेक्टर-92 स्थित राइजिंग होम्स सोसाइटी अन्य सोसाइटियों के लिए एक मिसाल बन रही है। यह सोसाइटी अपने सीवेज शोधित पानी का उपयोग कर रही है। पाइप और स्प्रिंकलर्स से जोड़कर फुहारें छोड़ने की व्यवस्था की गई है। सोसाइटी के भीतर दिन में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक फुहारें चलती हैं। सोसाइटी के बाहर शाम 4 बजे से देर रात तक फुहारें चलाई जाती हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण मलिक ने बताया कि फुहारों से पेड़ों के पत्तों पर जमी धूल साफ होती है। इससे पत्तों के सांस लेने की गति तेज होती है और हवा की धूल जमीन में बैठ जाती है। यह प्रणाली गर्मी में ठंडक बनाए रखने और पौधों की सिंचाई के लिए भी प्रयोग की जा रही है। संवाद