फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : मेहनत के बूते जिम्नास्टिक में पहचान बना रहीं कायरा

विज्ञापन
कायरा। उभरते खिलाड़ी के लिए
विज्ञापन
जिले की 10 वर्षीय कायरा मलिक जिम्नास्टिक में अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। सालवान स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा कायरा पढ़ाई के साथ खेल में भी लगातार मेहनत कर रही हैं। उनका लक्ष्य जिम्नास्टिक में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करना है। प्रशिक्षक मनीष गौतम ने बताया कि कायरा को पढ़ाई के साथ जिम्नास्टिक में भी काफी रुचि है। वह गुरुग्राम की जीरो ग्रेविटी जिम्नास्टिक अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। यहां वह खेल की बारीकियां सीखने के साथ अपनी तकनीक और प्रदर्शन में सुधार करने पर ध्यान दे रही हैं। कायरा प्रतिदिन दो से तीन घंटे अभ्यास करती हैं। नियमित अभ्यास और खेल के प्रति लगन से वह प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। हाल ही में गुरुग्राम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कायरा ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस उपलब्धि से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। अब वह आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास में जुटी हैं। कायरा के पिता निखिल को भी बेटी की मेहनत और लगन पर भरोसा है। उनका कहना है कि कायरा आने वाली प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक जीतकर परिवार का नाम रोशन करेगी। परिवार को उम्मीद है कि वह इसी तरह मेहनत जारी रखकर जिम्नास्टिक में नई उपलब्धियां हासिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें