फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : नॉर्थ जोन रोल बॉल प्रतियोगिता में पदक पर भव्या की नजर

विज्ञापन
भव्या सिंह। उभरते खिलाडी के लिए
विज्ञापन
जिले की 13 वर्षीय रोल बॉल खिलाड़ी भव्या सिंह अब नॉर्थ जोन रोल बॉल प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुकी भव्या का लक्ष्य आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतना है। वह सैलमोन पब्लिक स्कूल में कक्षा-7 की छात्रा हैं और पिछले चार वर्षों से गुरुग्राम रोलर स्केटिंग अकादमी में प्रशिक्षक अजय सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं। भव्या के पिता अभय सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को बचपन से ही खेलों में रुचि रही है। वह पढ़ाई के साथ नियमित अभ्यास के लिए भी समय निकालती हैं। माता पूनम सिंह ने कहा कि रोल बॉल के प्रति भव्या का समर्पण लगातार बढ़ रहा है और उसकी मेहनत देखकर परिवार को गर्व है। प्रशिक्षक अजय सिंह ने बताया कि भव्या आगामी प्रतियोगिता के लिए लगातार अभ्यास कर रही हैं। वह तकनीक और खेल कौशल में सुधार पर विशेष ध्यान दे रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि भव्या प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें