फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेहंदी प्रतियोगिता में ऋषिका, माही और मुस्कान को प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में करवाचौथ के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. पुष्पा अंतिल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना आवश्यक है। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। कॉलेज मीडिया अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मकसद युवतियों में एकजुटता और कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना है। प्रतिभागियों ने मेहंदी के सुंदर और जटिल डिजाइनों से करवाचौथ के महत्व को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में ऋषिका, माही और मुस्कान ने प्रथम, आंचल, रिया और वरुणा ने द्वितीय, जबकि चारू, शालू और अल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें