गुरुग्राम। श्री श्याम क्रिकेट मैदान में 45 ओवर मैच में आरजी अकादमी ने मानेसर अकादमी को 12 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरजी अकादमी ने 44.1 ओवर में 219 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मानेसर अकादमी 36.3 ओवर में 207 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
आरजी अकादमी से दक्ष ने 49 और सूर्यवंश ने भी 49 रन की पारी खेली। मानेसर अकादमी से यश, प्रमोद और साहिल ने 1-1 विकेट लिए। मानेसर अकादमी से रेय ने 67 और यश ने 26 रन की पारी खेली। आरजी अकादमी से संजीव ने 2 और साहिल राजपूत व शौर्य ने 3-3 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच रेय को चुना गया। संवाद