फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रेवाड़ी ने गुड़गांव को 59 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। इसके 10वें मैच में रेवाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुड़गांव की टीम को वीजेडी पद्धति के आधार पर 59 रन से हरा दिया। यह मुकाबला रोहतक के भिवानी रोड स्थित 22 यार्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेला गया। टॉस जीतकर रेवाड़ी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुड़गांव की टीम 43.1 ओवर में 180 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गुड़गांव की ओर से लक्ष्य यादव ने 64 रन बनाए, जबकि विभोर गौड़ ने 56 रन की पारी खेली। इनके अलावा मोक्ष मुद्गिल ने 18 और अभिराज वशिष्ठ ने 15 रन का योगदान दिया। रेवाड़ी की ओर से अमन राय ने गेंदबाजी चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेवाड़ी की टीम ने संयमित शुरुआत की। कप्तान गौतम यादव ने बल्लेबाजी करते हुए 72 रन की शानदार पारी खेली। गुड़गांव की ओर से आरव जेफ ने दो विकेट लिए। रेवाड़ी ने 38 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए थे। इसी दौरान मौसम खराब होने के कारण खेल को आगे जारी नहीं रखा जा सका। इसके बाद मैच का परिणाम वीजेडी पद्धति के आधार पर निकाला गया, जिसमें रेवाड़ी को 59 रन से विजेता घोषित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें