फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बैंकिंग गतिविधियों और ऋण वितरण की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों के सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला स्तरीय बैंकर्स समिति और जिला ऋण समीक्षा समिति की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। इसमें सितंबर 2026 तिमाही की बैंकिंग गतिविधियों, ऋण वितरण और वित्तीय समावेशन की समीक्षा की गई। एडीसी सोनू भट्ट ने बैंकों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए
एलडीएम विनोद बजाज ने बताया कि जिले में बैंकों की शाखाएं बढ़कर 1,063 हो गई हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 13 फीसदी अधिक है। सितंबर 2026 तक कुल जमा राशि 4,41,502 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसमें सालाना आधार पर करीब 18 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। ऋण-जमा अनुपात 81.46 फीसदी रहा। प्राथमिकता क्षेत्र के अग्रिम 23 फीसदी बढ़कर 85,587 करोड़ रुपये हुए। कृषि क्षेत्र में 35 फीसदी और एमएसएमई क्षेत्र में 33 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक ऋण योजना 2026-27 के तहत प्राथमिकता क्षेत्र में 30,876 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 49,825 करोड़ रुपये वितरित हुए। यह 161 फीसदी की उपलब्धि है। एमएसएमई क्षेत्र ने 148 फीसदी और कृषि क्षेत्र ने 97 फीसदी लक्ष्य हासिल किया। वित्तीय साक्षरता केंद्रों ने 91 जागरूकता शिविर आयोजित किए, जिनमें 6,721 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 2003 ऋण आवेदन दर्ज हुए, जिनमें से 864 पर ऋण वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें