फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की गला दबाकर की थी हत्या, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-17 थाना क्षेत्र के सरहोल गांव में 14 फरवरी को हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पत्नी के अवैध संबंध होने की आशंका में उसका गला दबाकर कत्ल कर दिया था। मृतका के भाई अक्षय सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी (क्राइम) प्रीतपाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला निवासी रूबी सरहोल गांव में पति सतीश और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती थी। सतीश मजदूर है और उसे शक था कि रूबी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध हैं। इसको लेकर उसने पत्नी को हिदायत भी दी थी। 14 फरवरी को सतीश अपने दो बच्चों को लेकर नजदीक के पार्क में घूमने गया था। जब वह बच्चों को पार्क में छोड़कर कुछ देर बाद लौटा तो रूबी घर पर नहीं थी।
इसके बाद वह रूबी को तलाशते हुए पड़ोस में गया। रूबी को वहीं से मारते हुए घर लाया और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया था। घटना के बाद से आरोपी सतीश फरार था। शुक्रवार को पुलिस ने सतीश को सुशांतलोक से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें