सोहना। सोहना कस्बे में जल्द ही विश्राम गृह का निर्माण होगा। इसके लिए लोकनिर्माण विभाग जमीन तलाशने में जुट गया है। विभाग ने भूमि उपलब्ध कराने के लिए उपायुक्त गुरुग्राम को पत्र प्रेषित किया है। लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ सुरेंद्र ने बताया कि रेस्ट हाउस बनाने के लिए सीएम हरियाणा द्वारा घोषणा की है, जिसके लिए भूमि की तलाश जारी है। भूमि के चिन्हित हो जाने पर रेस्ट हाउस निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। भूमि उपलब्ध कराने के लिए उपायुक्त गुरुग्राम को भी पत्र प्रेषित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि विश्राम गृह भव्य व आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। संवाद