फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव हुआ तो निलंबित होंगे जिम्मेदार अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। इस बार शहर में कहीं भी जलभराव हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी तत्काल निलंबित होंगे। शहर में जलभराव से निपटने की तैयारियों के बीच मिल रही शिकायतों पर उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को आगाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब कागजों की लीपापोती नहीं चलेगी। जलभराव को लेकर हर साल शासन-प्रशासन की किरकिरी हो रही है। अब सबको अपनी जिम्मेदारी की गंभीरता समझनी होगी। तमाम बंदोबस्त के लिए विभागों को खुली छुट दी गई है। अगर अब भी कोई कमी है तो अधिकारी उसे पूरा कर लें। जिस सुविधा या संसाधन की जरूरत है उसके बारे में प्रशासन और संबंधित विभाग को बताएं। जलभराव होने की स्थिति में कोई बहाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में जलभराव से निपटने के लिए प्रशासन व्यापक बंदोबस्त करने में जुटा है। नगर निगम, जीएमडीए, हुडा और दूसरे विभागों की ओर से अपने-अपने स्तर पर तैयारियां की जा रही है। उपायुक्त ने तीन दिन पहले ही सभी विभागों की संयुक्त टीम बनाकर जलभराव से निपटने का पूरा खाका तैयार किया है। इसके तहत 113 जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर जलभराव से निपटने की जिम्मेदारी अलग-अलग विभागों के 16 वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। इसके अलावा उच्चाधिकारियों की आठ क्विक रिस्पांस टीमें भी बनाई गई है जो संबंधित अधिकारी या टीम को जलभराव होने पर तत्काल मदद पहुंचाएगी।
इसके अलावा कंट्रोल रूम भी स्थापित कर लिया गया है। जलभराव की स्थिति में आमजन कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दे सकते हैं। उपायुक्त डॉ. गर्ग ने कहा कि आरडब्ल्यूए संस्थाओं का सहयोग लिया गया है। इसके लिए आरडब्ल्यूए संस्थाओं को गूगल शीट दी गई थी। जलभराव संबंधी समस्या के लिए कंट्रोल रूम-0124-2322877 तथा हेल्पलाइन नंबर-1950 तथा 1800-180-1817 व 0124-4753555 भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें