फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शॉर्ट सर्किट से आर्किटेक्चर के कार्यालय में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर, एसी, फर्नीचर व दस्तावेज जले, हताहत नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-32 स्थित प्लाॅट नंबर-336बी में आर्किटेक्चर के कार्यालय में मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में कार्यालय में रखे कंप्यूटर व अन्य सामान जलने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

आर्किटेक्चर कार्यालय के गार्ड ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कार्यालय का दरवाजा खोला तो अंदर धुआं भरा हुआ था और आग लगी थी। सुबह 8.28 बजे सूचना मिलने पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दमकल गाड़ी को माैके पर भेजा गया। कार्यालय में प्लास्टिक का सामान होने के कारण फायर कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना में 20 से अधिक कंप्यूटर, प्रिंटर, कार्यालय में लगे एसी और दस्तावेज जल गए। नरेंद्र यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में शाॅर्ट सर्किट से कार्यालय में आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें