फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुरानी शिकायतों को एक सप्ताह में निपटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। उपायुक्त (डीसी) अजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली जनशिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सभी विभागाध्यक्ष गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की शिकायतें लंबित हैं उन्हें एक सप्ताह में आगामी बैठक से पहले शीघ्र निपटाएं। डीसी ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के निवारण प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी विभाग की 60 दिन से पुरानी शिकायतें लंबित हैं उनका एक सप्ताह के अंदर समाधान करवाना सुनिश्चित करें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीसी वत्सल वशिष्ट, सीटीएम रविन्द्र कुमार, हिपा की अतिरिक्त निदेशक ज्योति नागपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें