फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम-झज्जर रोड पर 500 मीटर की सड़क बंद होने से निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 6
विज्ञापन




- इस सड़क के बंद होने से धनकोट चौराहे पर रोजाना लगता है जाम



संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। गुरुग्राम-झज्जर रोड पर 500 मीटर की सड़क बंद होने से कई सोसाइटियों और दो गांवों के लोग परेशान हो गए हैं। सड़क का यह हिस्सा द्वारका एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क से जुड़ता है। इसके बंद होने से धनकोट चौराहे पर रोजाना जाम लग जाता है। फिलहाल इस हिस्से को बंद कर दिया गया है, जिस वजह से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

इससे गुड़गांव ग्रींस, सनसिटी एवेन्यू, सेक्टर 99 की सोसाइटियों जी 99, रिद्धि-सिद्धि, हैबिटेट आदि सोसाइटियों के अलावा धनकोट, बसई और गांव की ढाणी के लोग परेशान हैं। निवासियों ने इस समस्या को लेकर पिछले दिनों धरना प्रदर्शन भी किया था। अभी लोगों को सर्विस लेन से जाना पड़ता है। यह सर्विस लेन एक अस्थायी व्यवस्था है। धनकोट चौराहे पर इस सड़क के बंद होने के कारण रोजाना जाम लगा रहता है। ट्रैफिक की अधिकता के कारण दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन






कोट्स

रोजाना लग रहा जाम

500 मीटर की इस सड़क के बंद होने से सर्विस लेन से होकर जाना होता है। इस मार्ग पर रोजाना जाम लग जाता है। - संदीप फोगाट, संयोजक गुड़गांव आरडब्ल्यूए फेडरेशन





हजारों लोग परेशान



काफी परेशानी हो रही है। इलाके के पांच हजार से ज्यादा परिवार इस कारण परेशान हैं। प्रशासन सड़क के एक छोटे से टुकड़े के निर्माण को गंभीरता से नहीं ले रहा है, यह बहुत दुखद है। - हुकुमचंद, गुड़गांव ग्रींस
विज्ञापन

-



निर्माण का इंतजार



मैंने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर भी इस समस्या को उठाया था। तब पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की ओर से जवाब आया था कि इसका निर्माण जल्द होगा। फिलहाल सड़क निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। - प्रवीण ठाकुर, हैबिटेट 99 ए सोसाइटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें