फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निवासी बोले- अतिक्रमण के दौरान ग्रीन बेल्ट और जरूरी उपकरण भी नष्ट हो रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर योजनाकार विभाग ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ग्रीन बेल्ट और जरूरी सेवाओं के लिए रखे गए उपकरण नष्ट किए जाने को लेकर आक्रोश जताया है। बुधवार को सेक्टर 45 के ग्रीनवुड सिटी में चलाए गए अभियान में नष्ट हुई चीजों को लेकर सोसाइटी की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनीता खोंसला ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि घरों के बाहर रखे जेनरेटर की जगह तोड़ी गई। इसकी न तो सूचना दी गई थी और न सामान हटाने को कहा गया। मेन गेट के बूम बैरियर के साथ लगे गार्ड रूम को तोड़ने की कवायद हुई, यहां सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। आरडब्ल्यूए महासचिव ने बहुत मिन्नत कर सीसीटीवी कैमरे बचाए।
विज्ञापन

सेक्टर 55 की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनीता सिन्हा ने कहा कि सेक्टर के घरों के सामने बने पेवमेंट और कुछ ग्रीन बेल्ट तोड़ा गया है। प्रशासन ड्रेनेज, पेवमेंट, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट विकसित नहीं कर रही है, लोगों ने तो बनाया उसे अतिक्रमण हटाने के नाम पर ध्वस्त कर रही है। ऐसे में लोग गांव की तरह रहने को मजबूर होंगे। इसके पहले डीएलएफ फेज वन में लोगों ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तोड़ने और ग्रीन बेल्ट ध्वस्त करने का भी आरोप लगाया था। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें