फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पांच दिन से जल संकट से जूझ रहे हैं सेक्टर-45 के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-45 के लोग पिछले पांच दिन से जल संकट से जूझ रहे हैं। सेक्टर में पानी की आपूर्ति करने वाली मोटर के खराब होने के कारण लोगों को टैंकर मंगाकर काम चलाना पड़ रहा है। सेक्टर के आरडब्ल्यूए महासचिव पुनीत पाहूजा ने बताया कि एक ओर मोटर जल गई है तो दूसरी ओर सेक्टर के जलापूर्ति केंद्र में बिजली के पैनल खुले हुए हैं। वैकल्पिक मोटर की व्यवस्था नहीं है। इससे हमेशा परेशानी आती है। जब भी मोटर जलती है, जलापूर्ति ठप हो जाती है। काफी समय से नगर निगम से गुहार लगा रहा हूं लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। साथ ही वाटर पंप के पास बदहाल बिजली व्यवस्था पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें