फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-21 में जल संकट से जूझ रहे लोग, अधिकारियों को भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए की लाइन में कम आ रहा है पानी, करीब 20 जगहों पर लीकेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-21 के लोग पिछले 15 दिन से पानी के संकट से जूझ रहे हैं। रविवार को निवासियों ने अधिकारियों के समक्ष समस्या को लेकर त्राहिमाम संदेश भेजा है। पानी कम आने की वजह जीएमडीए द्वारा कम पानी की आपूर्ति और सेक्टर में कई जगह पाइपलाइन लीकेज को बताया जा रहा है। लोगों के गुहार के बाद नगर निगम और जीएमडीए हरकत में आया और रविवार को कुछ लीकेज ठीक किए गए। अधिकारियों का दावा है कि सेक्टर में जलापूर्ति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रकाश लांबा ने बताया कि पिछले 15 दिन से यहां रहने वाले लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। पानी का प्रेशर बहुत कम है। कई घरों तक पानी बिल्कुल नहीं पहुंच पा रहा था। करीब 20 जगहों पर लीकेज के कारण पानी बर्बाद हो रहा था। रविवार को मरम्मत कार्य के बाद स्थिति थोड़ी-सी सुधरी जरूर है लेकिन अभी भी लोगों को टैंकरों से पानी मंगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें